Thursday, March 5, 2020

युवा


युवा


युवा है शक्तिशाली , समझदार है युवा .
इस देश के विकास का आधार है युवा.
युवा तो है नदियों का उफनता हुआ पानी ,
जिसे ज्ञान है, शक्ति है, और थोड़ी सी नादानी.
युवा चाहे तो बदलेगा युग , बदलेगी दुनियाँ,
फिर भी न जाने क्यों यहाँ लाचार है युवा.
इस देश के विकास का आधार है युवा.
युवा चाहे तो ला दे तारों को जमीं पर तोड़ कार.
युवा चाहे तो रख दे सागर की भी धारा मोर कर.
फिर भी क्यों बेरोजगार और बेकार है युवा.
इस देश के विकाश का आधार है युवा.
इस देश को गौरव है अपने सभी युवाओं पर.
इनकी इज्जत की रक्षा है युवाओं के भुजाओं पर.
देश की रक्षा के खातिर जान भी माँगा जाये तो तैयार है युवा.
इस देश के विकास का आधा रहै युवा .
         

                  ✍️  आशीष कुमार सत्यार्थी  

No comments:

Post a Comment

लेखक का परिचय

 लेखक का परिचय: आशीष कुमार सत्यार्थी ​"शब्दों के माध्यम से भावनाओं को जीवंत करना ही मेरी कला है।" ​नमस्ते, मैं आशीष कुमार सत्यार्थ...