Wednesday, May 6, 2020
Friday, May 1, 2020
पागल
(1)
नफ़रत हो गई है इस दुनिया से,
इसलिए अलग दुनिया बसा रखा है मैने |
लोग तो बेवजह पागल समझ रहे हैं मुझे,
ये तो अपना रूप सजा रखा है मैने |
(2)
न इश्क है मुझे अमीरी से,
न फ़िक्र है मुझे गरीबी की |
ग़म-ख़ुशी, आँसू -हंसी से दूर,
आशियाना बना रखा है मैने |
इसलिए अलग दुनिया बसा रखा है मैने|
(3)
हंसो खूब मेरी बेवक़ूफ़ियत पर,
पर रो पड़ोगे जग की असलियत पर |
ये जो वादे, भरोसा, उम्मीद है न,
इन सब को आज़मा रखा है मैने |
इसलिए अलग दुनिया बसा रखा है मैने |
✍️आशीष कुमार सत्यार्थी
Subscribe to:
Comments (Atom)
लेखक का परिचय
लेखक का परिचय: आशीष कुमार सत्यार्थी "शब्दों के माध्यम से भावनाओं को जीवंत करना ही मेरी कला है।" नमस्ते, मैं आशीष कुमार सत्यार्थ...
-
वक़्त तो बीत जाता है | लेकिन यादें रह जाती है | कुछ यादें खुशियाँ खींच लाती है | कुछ यादें जो कील चुभोती है | वर्षों पुरानी कुछ बातें, मानो क...
-
झुक जाए जो शीश वो संघर्ष के काबिल नहीं | कट जाए भी गर शीश संघर्ष के राहों पर तो अमरत्व समझा जायेगा |
-
आप जरुरी हैं किसी के लिए ये वहम है , जबतक आपसे जरुरत है, आपको महत्वपूर्ण बताना होता है | बदल लेते हैं लोग अक्सर रास्ते,वक़्त के साथ, सूखे डा...

