Thursday, August 27, 2020

यादें

वक़्त तो बीत जाता है |

लेकिन यादें रह जाती है |


कुछ यादें खुशियाँ खींच लाती है |

कुछ यादें जो कील चुभोती है |


वर्षों पुरानी कुछ बातें,

मानो कल की ही बात हो |


और कल की कुछ बातें, 

मानो वर्षों बीत गया हो |


कभी बेरंग सा जीवन रंगीन कर दे |

कभी इंद्रधनुष को भी बेरंग कर दे |


हर पल को समेट लाती है यादें |

जीवन मे कुछ आस भर जाती है यादें |


✍️आशीष कुमार सत्यार्थी 

No comments:

Post a Comment

लेखक का परिचय

 लेखक का परिचय: आशीष कुमार सत्यार्थी ​"शब्दों के माध्यम से भावनाओं को जीवंत करना ही मेरी कला है।" ​नमस्ते, मैं आशीष कुमार सत्यार्थ...