Monday, October 26, 2020
Thursday, October 1, 2020
इसबार दशहरा आएगा
इसबार दशहरा आएगा
(1)
इसबार दशहरा आएगा,
बस इतना तुम दिखला देना |
अंदर जो रावण बैठा है,
बस उसको तुम जला देना |
(2)
माँ दुर्गा खुश हो जायेगी,
माँ-बहनें भी खुश हो जाएगी |
बस सम्मान मे उनके,
तुम एक कदम बढ़ा देना |
(3)
नोची जाती है जब जब नाड़ी,
लुटता तब स्वाभिमान तेरा भी |
टूटती है सांसे जब जब,
मरता है तब अरमान तेरा भी |
(4)
सरताज़ पहन घूम सको,
तुम सर को इतना ऊंचा करना |
इसबार दशहरा आएगा,
बस इतना तुम दिखला देना |
✍️आशीष कुमार सत्यार्थी
Subscribe to:
Comments (Atom)
लेखक का परिचय
लेखक का परिचय: आशीष कुमार सत्यार्थी "शब्दों के माध्यम से भावनाओं को जीवंत करना ही मेरी कला है।" नमस्ते, मैं आशीष कुमार सत्यार्थ...
-
वक़्त तो बीत जाता है | लेकिन यादें रह जाती है | कुछ यादें खुशियाँ खींच लाती है | कुछ यादें जो कील चुभोती है | वर्षों पुरानी कुछ बातें, मानो क...
-
झुक जाए जो शीश वो संघर्ष के काबिल नहीं | कट जाए भी गर शीश संघर्ष के राहों पर तो अमरत्व समझा जायेगा |
-
आप जरुरी हैं किसी के लिए ये वहम है , जबतक आपसे जरुरत है, आपको महत्वपूर्ण बताना होता है | बदल लेते हैं लोग अक्सर रास्ते,वक़्त के साथ, सूखे डा...